Home Blog Page 9

घर पर ही खोला गो चिकित्सालय

0

गोवंश को बचाने के लिए गो सेवी संस्थाएं और गो सेवक अपने-अपने स्तर पर  गायों का उपचार कर रहे हैं.  

ऐसे ही पशु प्रेमी हैं कैथल जिले के चित्र गांव निवासी चंद्रभान, जिन्होंने अपने घर पर ही गौ चिकित्सालय खोला हुआ है. गौशाला तो बहुत से लोग खोलते हैं, लेकिन गौ चिकित्सालय बहुत ही कम देखने को मिलते हैं.

चंद्रभान को नागौर गौ चिकित्सालय में घायल आवारा पशुओं का उपचार देखकर प्रेरणा मिली और उन्होंने अपने घर में ही गौ चिकित्सालय खो लिया. वह निशुल्क इलाज करते हैं. गोपालक अपनी बीमार गाय को उनके यहां छोड़ भी सकते हैं और बदले में उपचार के द्वारा ठीक हुई गाय लेकर जा सकते हैं.

चंद्रभान की इस मुहिम को उनके गांव के लोगों का भी साथ मिल रहा है. उनके गांव के कई पशु चिकित्सक भी फ्री में अपनी सेवा देकर इन आवारा पशुओं और गायों को ठीक करने में सहयोग कर रहे हैं.

श्री हरियाणा गो चिकित्सालय

0

हिसार-दिल्ली बाइपास स्थित ‘श्री हरियाणा गो चिकित्सालय’ में बीमार, दुर्घटनाग्रस्त गोवंश की चिकित्सा की जाती है. 

पांच एकड़ में स्थापित इस गो चिकित्सालय में अल्ट्रासाउंड, मोबाइल अल्ट्रासाउंड एक्स-रे, आधुनिक लैब के साथ-साथ तीन आईसीयू भी स्थापित हैं। यहाँ पर भव्य और आधुनिक ऑपरेशन थियेटर भी स्थापित किया गया है। इसके अलावा एक गहन चिकित्सालय तथा 2 रिकवरी वार्ड बनाए गए हैं। ओपन वार्ड की व्यवस्था अलग है. चिकित्सालय में एम्बुलेंस की सुविधा भी है. 

इस गो चिकित्सालय के आधा एकड़ में फलों का बगीचा लगाया गया है। साथ ही सुंदर लाइट्स व फव्वारों के साथ पार्कों का निर्माण किया गया है। इस चिकित्सालय में बीमार और घायल गायों का उपचार किया जाता है. इसके अलावा गोशाला संचालकों को भी चिकित्सालय की ओर से सुविधा प्रदान की जाती है.

विश्व स्तरीय गो चिकित्सालय

0

नागौर जिले में ‘विश्व स्तरीय गो चिकित्सालय’ के नाम से विख्यात ‘गोलोक महातीर्थ’ है, यहाँ दुर्घटनाग्रस्त, पीड़ाग्रस्त गौमाता की बडे़ स्तर पर सेवा एवं चिकित्सा की जाती है. ‘विश्व स्तरीय गो चिकित्सालय’ की स्थापना 23 फरवरी 2008 को की गई थी.

‘विश्व स्तरीय गो चिकित्सालय’ में स्वस्थ, दुधारू तथा घरेलु गोवंश नहीं रखा जाता हैं. केवल दुर्घटनाग्रस्त एवं पीड़ाग्रस्त गोवंश को ही रखा जाता हैं. 

यहाँ उठने में असमर्थ गोवंश एवं अनाथ बछड़ों को प्रतिदिन  आसपास के गाँवों से लाकर दूध पिलाया जाता है. वर्तमान में तीन केन्द्रों में विश्व स्तरीय गो चिकित्सालय की सेवाएं प्रदान की जा रही हैं. ये केंद्र हैं नागौर, जोधपुर (शाखा) ग्राम-रलावास और काँजी हाऊस ‘नगर परिषद् की गौशाला. 

 ‘विश्व स्तरीय गो चिकित्सालय’ का सबसे महत्वपूर्ण विभाग है ‘मेडिकल कक्ष’. यहाँ लाये गए पीड़ित, बीमार व दुर्घटनाग्रस्त गोवंशों को प्राथमिक उपचार हेतु सर्वप्रथम मेडिकल विभाग को सुर्पुद किया जाता है। मेडिकल विभाग में प्राथमिक जांच और  ईलाज के पश्चात गोवंश को उनकी शारीरिक स्थिति एवं सेवा सुरक्षा की आवश्यकता के अनुसार बनायी गयी श्रेणियों में भेज दिया जाता है. गंभीर रूप से लाचार, दुर्घटनाग्रस्त व वृद्ध गोवंश को ‘‘अत्यधिक घायल वार्ड (आई.सी.यू)’’ में पूर्ण स्वास्थ्य लाभ मिलने तक रखा जाता है। गोलोक महातीर्थ में गोमाता की पीड़ा शीघ्रतिशीघ्र दूर कैसे हो इस हेतु अनुभवी चिकित्सक, डिग्रीधारी कम्पाउडर, सेवाभावी गोसेवक हर समय हाजिर रहते हैं.

गोवंश के उपचार हेतु अलग अलग बीमारी के अनुसार वार्डो की व्यवस्था की गई है जैसे घायल वार्ड, अत्यधिक घायल वार्ड, कैंसर पीड़ित वार्ड, तीन पैर वार्ड, घायल साण्ड वार्ड, सिजेरियन वार्ड, शरीर पीड़ित वार्ड इत्यादि. 

अलग-अलग बीमारियों में दिऐ जाने वाले भोजन निश्चित माप के अनुसार गोमाता को निश्चित समय पर बदल-बदल कर दिया जाता है। सर्दियों में वृद्ध गोवंश को लापसी, मक्की, मैथी, अजवायन, बाजरी, खोपरा, गुड़, तेल आदि को पकाकर खिलाया जाता है, वही गर्मियों में ठण्डा रहने वाले जौ, खल व चापड़ खिलाये जाते है. वृद्ध व बीमार गायों को दिन में कई बार स्थान बदलवाना (पलटना), उनके सहारे के लिए छलनी से छानी हुई मखमली रेत के तकिये बाजू में लगाकर रखना आदि बैटन का भी ध्यान रखा जाता है। यहां पर गोमाताओं की सेवा जन्म देने वाली ‘‘माँ’’ की तरह आत्मीयता, प्रेम और सर्मपण भाव से होती है। 

विश्व स्तरीय गौ चिकित्सालय की विशेषता :-

  1. विश्व स्तरीय गो चिकित्सालय के लावारिस पीड़ाग्रस्त गोवंश को लाने हेतु 18 पशु एम्बुलेन्स की व्यवस्था की गई है.
  2. जिस स्थान से दुर्घटनाग्रस्त गोवंश लाये जाते हैं स्वस्थ होने के पश्चात् गोवंश को पुनः उसी स्थान पर छोड़ दिया जाता है.
  3. गोपालक अपने घरेलु बीमार गोवंश लेकर आता है तो उनको एक बीमार गोवंश के बदले में एक स्वस्थ गोवंश दिया जाता है. गौशालाओं को भी बीमार गोवंश के बदले में स्वस्थ गोवंश दिया जाता है.
  4. निजी वाहन, वन विभाग एवं पुलिस प्रशासन के वाहन से लाये गए वन्य जीवों का भी यहाँ उपचार किया जाता है.
  5. स्वस्थ होने पर वन्य जीवों को वन विभाग को सुपुर्द कर दिया जाता है.
  6. गो चिकित्सालय में स्वस्थ गोवंश एवं दूध देने वाली गायों को नहीं रखा जाता और न ही लिया जाता है.

Website : http://gaulokmahatirth.com

पशु चिकित्सालय

0

पशुओं की चिकित्सा के लिए देश भर में पशु चिकित्सालय स्थापित हैं, जहाँ बीमार, दुर्घटनाग्रस्त पशुओं के इलाज़ और कृत्रिम गर्भाधान की सुविधा उपलब्ध की जाती है. इसके अलावा कई राज्यों में गोवंश के उपचार के लिए ‘गो चिकित्सालय’ भी बनाये गए हैं.

श्रीकृष्णायन देसी गौरक्षा एवं गौलोक धाम सेवा समिति की गौरक्षाशाला

0

‘श्रीकृष्णायन देसी गौरक्षा एवं गौलोक धाम सेवा समिति’ भारत में देसी गायों की बड़ी गौरक्षाशाला (गोशाला) में से एक है. यहाँ बीमार, भूख से मर रही, बेसहारा और आवारा देसी गायों को संरक्षण, चारा और आश्रय दिया जाता है. इन गायों में से अधिकांश को उनके मालिकों द्वारा छोड़ दिया जाता है या इन्हें कसाई से बचाया जाता है. इनमें से अधिकतर बिनदुधारू गायें हैं. सैकड़ों गौसेवक इनकी देखभाल के लिए चौबीसों घंटे काम करते हैं. गौशाला संतों द्वारा संचालित की जाती है. इस गोशाला की विशेषता ये है कि यहाँ हम दूध या दुग्ध उत्पाद नहीं बेचे जाते हैं. 

वर्ष 2010 में हरिद्वार में सिर्फ 11 गायों के साथ गौरक्षाशाला की शुरुआत की गई थी. वर्तमान में विभिन्न स्थानों पर 18 हज़ार से अधिक गायों को आश्रय दिया गया है और यह संख्या लगातार बढ़ती रही है. 

‘श्रीकृष्णायन देसी गौरक्षा एवं गौलोक धाम सेवा समिति’ की  गौरक्षाशाला भारतीय पशु कल्याण बोर्ड (चेन्नई) और विभिन्न राज्यों में पशु कल्याण बोर्ड के साथ पंजीकृत है.

कामधेनु गोशाला

0

पंजाब राज्य के जालंधर में नूरमहल स्थित दिव्य ज्योति जागृति संस्थान द्वारा संचालित ‘कामधेनु गोशाला’ की अपनी एक अलग पहचान है. यहाँ का कामधेनु संरक्षण एवं संवर्धन अनुसंधान केंद्र पूरे भारत में विशिष्ट प्रजातियों की उत्कृष्ट गुणों वाली गायों को विकसित करने और उनके संवर्धन के क्षेत्र में वैज्ञानिक प्रणालियों के उपयोग में अपनी अलग पहचान बना चुका है. 

कामधेनु गोशाला संवर्धन अनुसंधान केन्द्र की वैज्ञानिक प्रणाली और विश्व स्तरीय प्रबंधन को सीखने और जानने के लिए अन्य देशों से शोधकर्ता और कृषि व गोपालन के विद्यार्थी भी यहां आते है. 

कामधेनु गोशाला देसी गायों के संरक्षण एवं संवर्धन में पिछले 10 सालों से काम कर रही है. लगभग लुप्त हो गई नस्ल साहिवाल को बचाने व उसके नस्ल सुधार में दिव्य ज्योति जागृति संस्थान की कामधेनु गोशाला का योगदान अद्वितीय माना जाता है.

कामधेनु गोशाला में गायों का पुराना वंशज रिकॉर्ड साफ्टवेयर के माध्यम से अपडेट किया जाता है.

कोई गाय 20 लीटर दूध देती है, तो उसे क्या बीमारी थी दूध कैसे बढ़ाया गया, आगे कैसे बढ़ाया जा सकता है, यह सारा रिकार्ड एक क्लिक पर नूरमहल स्थित गोशाला में सामने आ जाता है. उनकी पीढ़ी दर पीढ़ी पूरा मिलान किया जाता है कि नई पैदा होने वाली गायों में क्या फर्क आ रहा है और इनका दूध कैसे आगे बढ़ाया जा सकता है, आगे कैसे गायों की संख्या को बढ़ाया जाना है। यही वजह है कि जहां पहले नूरमहल की कामधेनु गोशाला में चार क्विंटल दूध रोजाना होता था, अब वह 13 क्विंटल तक पहुंच गया है।

गायों की रिसर्च के लिए अलग से सेक्शन तैयार किया हुआ है, जिसमें प्रोजनी सिलेक्शन काफी महत्वपूर्ण है। इसमें गायों का अपनी मां व दादी से पूरा प्रोफाइल मिलाया जाता है कि दादी का कितना दूध होता था और मां दो समय में कितना दूध देती थी। इस पूरी प्रक्रिया पर रोजाना टीम नजर रखती है।

यही वजह है कि केंद्र सरकार दिव्य ज्योति जागृति संस्थान की गोशाला को देशभर की नंबर वन गोशाला से नवाजा गया है. 

नूरमहल की गोशाला में 800 गाय हैं, जिनकी देखभाल के लिए सेवादारों की लंबी चौड़ी संख्या है. सारी गायें देसी नस्ल की हैं, जिसमें साहीवाल, गीर (गुजरात), थारपाकर (राजस्थान नस्ल) व कांकरेज (कच्छ की नस्ल) हैं. इनका पूरा रिकार्ड कंप्यूटराइज है और यहां पर यह प्रयास चल रहा है कि देसी नस्ल की गायों की संख्या को बढ़ाया जाता रहे. इस वजह से गायों का पूरा रिकॉर्ड व डाटा तैयार किया जाता है. गायों की वंशावली पर पूरा ध्यान केंद्रित किया जाता है। 

गाय में वर्णसंकरता की समस्या से निपटने के लिए गोशाला में लगभग 25 गोत्र चलाए जा रहे हैं. हर गाय और साड की वंशावली बनाई जाती है, जिसका इस्तेमाल सेलेक्टिव ब्रीडिंग के लिए किया जाता है. कृत्रिम गर्भाधान, एब्र्यो ट्रासप्लाट टेक्नोलॉजी (ईटीटी) एवं आइवीएफ जैसी आधुनिक प्रणाली के प्रयोग से कामधेनु ने कम समय में उत्कृष्ट गुणों वाली दुधारू गाएं अच्छी संख्या में विकसित की है. 

कामधेनु संरक्षण एवं संवर्धन अनुसंधान केंद्र देश की देसी नस्लों के कृषि व डेयरी क्षेत्र में लाभ, उनके पालन व आर्थिक एवं पर्यावरण से जुड़े पक्षों पर प्रशिक्षण व जागरूक कार्यक्रम आयोजित करती है. कामधेनु केंद्र से प्रशिक्षण एवं प्रेरणा प्राप्त करके बहुत से किसानों ने देसी गोपालन शुरू किया है तथा उनको ए2 दूध का अच्छा खासा मूल्य भी मिल रहा है.

Website : https://kgsgnrm.com

श्री माताजी गौशाला

0

बरसाना के समीप स्थित ‘श्री माताजी गौशाला’ देश की सबसे बड़ी गौशालाओं में से एक है। यह ‘मान मंदिर सेवा संस्थान ट्रस्ट’ द्वारा 7 जुलाई, 2007 को पूज्य संत श्री रमेश बाबा जी महाराज की प्रेरणा और मार्गदर्शन में स्थापित किया गया था। ‘श्री माताजी गौशाला’ 2007 से लगातार ‘गाय माता’ की महिमा की रक्षा और स्थापना के लिए काम कर रही हैं। गायों को वध से बचाने के लिए 5 गायों की सेवा के साथ शुरू हुई गौशाला अब मां की तरह 55 हज़ार से अधिक गायों का पालन-पोषण कर रही है. ये गायें  या तो उपेक्षित, बीमार या कसाई और तस्करों से बचाई गई थीं।

‘श्री माताजी गौशाला’ में बैल चालित चक्की, गाय के गोबर और मूत्र आधारित उत्पाद निर्माण केंद्र, खाद संयंत्र, पशु चिकित्सा औषधालय, पंचगव्य और आयुर्वेदिक फार्मेसी के अलावा गौशाला में कार्यरत श्रमिकों के लिए आवास सुविधा भी उपलब्ध है. 

Website : https://maanmandir.org/gaushala 

बंसी गीर गौशाला

0

प्राचीन वैदिक ‘गोसंस्कृति’ को पुनर्जीवित करने के उद्देश्य से वर्ष 2006 में ‘बंसी गीर गौशाला’ की स्थापना श्री गोपालभाई सुतरिया द्वारा की गई थी।  

बंसी गीर गौशाला में 700 से अधिक गीर गौमाता और नंदी हैं. गोपालभाई के प्रयासों के परिणामस्वरूप गोपालन और गोकृषि के क्षेत्र में एक आदर्श बनी बंसी गीर गौशाला आयुर्वैदिक उपचार के क्षेत्र में प्रभावशाली अनुसंधान और निर्माण का कार्य भी कर रही है। 2017 में भारत सरकार द्वारा बंसी गीर गौशाला को ‘कामधेनु पुरूस्कार’ भी प्राप्त हो चुका है। यह भारत की पहली क्रमांकित गौशाला है और गीर गायों के संवर्धन के साथ इसकी पवित्रता और विश्वसनीयता के कारण बंसीगीर गौशाला भारत की ‘नंबर 1’ गौशाला घोषित की जा चुकी है।

बंसी गीर गौशाला में नंदी या वृद्ध गौमाता का साथ कभी नहीं छोड़ा जाता। कभी भी गौमाता को दिए जाने वाले भोजन और पानी की गुणवत्ता या मात्रा पर कोई समझौता नहीं किया जाता, भले ही वह कितना भी दूध दे। यहाँ प्रजनन के लिए या दूध के उत्पादन को बढ़ाने के लिए कृत्रिम गर्भाधान या हार्मोन उपचार का उपयोग नहीं किया जाता। इस गौशाला में गौमाता की देखभाल के लिए 36 गोपालकों का एक अनुभवी कार्यबल है।

बंसी गीर गौशाला में ‘दोहन’ की प्राचीन भारतीय परंपरा का पालन किया जाता हैं, जिसके अनुसार बछड़ा दो आंचल से दूध पीने के लिए स्वतंत्र है, और शेष दो आंचल का उपयोग मनुष्यों सहित अन्य प्राणियों के लिए दूध प्राप्त करने के लिए किया जा सकता है।

आयुर्वेद का उपयोग-स्वास्थ्य और जीवनशक्ति बढ़ाने के लिए विभिन्न आयुर्वैदिक जड़ी बूटियों को मौसम और ऋतु  के आधार पर गौमाता के भोजन में मिलाया जाता है। जहां तक संभव हो, बीमार गौमाता का इलाज भारतीय आयुर्वैदिक प्रणाली का उपयोग करके किया जाता है, और आधुनिक चिकित्सा का उपयोग कम से कम किया जाता है।

बंसी गीर गौशाला में 4 लाख गज से अधिक खुली चराई की जगह है जिसका पोषण जैविक खाद द्वारा किया जाता है। इस गौशाला के शोध और अवलोकन के अनुसार गौमाता जिंजुआ किस्म की घास को पसंद करती है। यह घास अन्य व्यावहारिक लाभों के साथ, पोषण और औषधीय मूल्य में समृद्ध है। एक बार लगाए जाने के बाद, यह घास 30 से अधिक वर्षों तक भूमि नहीं छोड़ती है, और यह हर 20  दिनों में 2  से 2 .5 फीट तक बढ़ती है। अपनी ‘जिंजुआ घास योजना’ के तहत, किसानों के लिए मुफ्त जिंजुआ घास के बीज की व्यवस्था की जाती है। अब तक 5000 से अधिक किसानों ने इस योजना का लाभ उठाया है।

गौशाला अपने दिव्य वातावरण की पवित्रता को बनाए रखने के लिए दैनिक वैदिक हवन करती है। भक्ति संगीत और संस्कृत मंत्र भी हर दिन पृष्ठभूमि में बजाए जाते हैं, जो गौमाता को आनंदित और स्वस्थ रखने में मदद करता है।

बंसी गीर गौशाला भारतीय गौमाता की नस्ल को मजबूत करने के लिए नंदी को समग्र भारत में विश्वसनीय गौशाला और गांवों में प्रजनन के लिए देती है। यहाँ कभी गौमाता या नंदी को बेचा नहीं जाता बल्कि नंदी को सीमित अवधि के लिए आमतौर पर 3 साल तक के लिए दिया जाता है ।

बंसी गीर गौशाला ने औषधीय और साथ ही पंचगव्य आधारित अवयवों के संयोजन का उपयोग करके आयुर्वेदिक दवाओं की एक विस्तृत शृंखला विकसित की है। आम जनता के लिए इस गौशाला में मुफ्त आयुर्वैदिक निदान और उपचार क्लिनिक भी है।

गौशाला

0

गौ संरक्षण-संवर्धन के लिए देश के ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में गौशालाओं का संचालन हो रहा है. ये गौशालाएं दुग्ध उत्पादन के साथ -साथ गोमूत्र और गाय के गोबर से विभिन्न प्रकार के उत्पादों का निर्माण कर रहे हैं. ये गौशालाएं सरकार, संस्था या फिर व्यक्ति विशेष द्वारा संचालित हैं.      

हरियाणा की ‘गो संवर्धन-संरक्षण योजना’

0

हरियाणा राज्य में गो पालन को बढ़ावा देने और आश्रय देने के लिए सरकार ने ‘गो संवर्धन – संरक्षण योजना’ शुरू की है. 

इस योजना के तहत तीन से 10 गाय तक खरीदने के लिए पशु पालक को 50 फीसद सब्सिडी पर ऋण दिया जाएगा. इस योजना से बेरोज़गार युवा डेयरी बनाकर स्वरोज़गार शुरू कर रहे हैं. 

गाय को पालने में लोगों की दिलचस्पी कम होने के कारण गाय आवारा पशु की तरह से घूमती रहती है. आए दिन गायों को गो तस्कर उठा कर ले जाते हैं और फिर उन्हें कसाई को बेच देते हैं. गाय की सुरक्षा और इसकी देखभाल की जा सके, इस उद्देश्य से सरकार ने गो संवर्धन – संरक्षण योजना शुरू की है.

पशुपालन एवं डेयरी विभाग द्वारा लगभग प्रत्येक ग्राम स्तर पर पशुओं के निःशुल्क इलाज के लिए पशु चिकित्सालय/पशु औषधालय की स्थापना की गई है. इन संस्थाओं में समय-समय पर बांझपन निवारण शिविरों तथा कृमिनाशक दवा वितरण शिविरों का भी आयोजन किया जाता है.

रोग नियन्त्रण एवं टीकाकरण के तहत विभाग द्वारा पशुओं में फैलने वाली विभिन्न बीमारियों के बचाव के लिए निःशुल्क टीकारण किया जाता है. इसके लिए समय-समय पर जागृति कैम्प लगाकर पशुपालकों को टीकाकरण के प्रति जागरूक किया जाता है ताकि पशुधन स्वस्थ रह सके.

गाय में नस्ल सुधार व दुग्ध उत्पादन वृद्धि के लिए कृत्रिम गर्भाधान सुविधा के अन्तर्गत उत्तम नस्ल के सांडो का वीर्य लेकर गाय को कृत्रिम विधि से गर्भ धारण कराया जाता है जिसके कारण नस्ल सुधार व अधिक दुग्ध उत्पादन को बढावा मिला है. 

इच्छुक लोगों द्वारा गौशालाओं का आवेदन हरियाणा गौ-सेवा आयोग, पंचकूला को भेजकर उनका पंजीकरण करवाया जाता है तथा पंजीकृत गौशालाओं को हरियाणा गौ-सेवा आयोग, पंचकूला तथा भारतीय जीव-जन्तु कल्याण बोर्ड, चैन्नई से अनुदान दिलवाया जाता है.