Home Blog Page 14

हरियाणा नस्ल की गायों के विकास में यत्नशील जीतू रिवोल्यूशनरी फ़ार्मर

0

जीतू रिवोल्यूशनरी फ़ार्मर (यदुवंशी गौशाला) हरियाणा नस्ल की गायों के संरक्षण-संवर्धन और विकास में निरंतर प्रयत्नशील है. जीतू द्वारा संचालित यदुवंशी गौशाला में हरियाणा नस्ल की विभिन्न श्रेणियों की गायों का संरक्षण और प्रजनन होता है. गौशाला की ओर से गोचर की विशेष व्यवस्था की गई है, जहाँ गायें स्वतंत्र होकर विचरण करती हैं. श्रेष्ठ क्रियात्मक ऊर्जा होने के कारण हरियाणा नस्ल की गाय के पंचगव्यों का अपना एक अलग महत्व है. आर्थराइटिस  और सर्वाइकल जैसी बीमारियों में पंचगव्य अमृततुल्य है. मंदबुद्धि बच्चों के लिए भी पंचगव्यों से चमत्कारी परिणाम मिले हैं. 6 फ़ीट की दीवार लांग पाने की अद्भुत क्षमता वाली हरियाणा नस्ल की गाय के संरक्षण-संवर्धन और विकास की दिशा में यदुवंशी गौशाला का प्रयास सराहनीय है.

सलमा की गौशाला: साम्प्रदायिक सौहार्द्र की मिसाल

0

लुधियाना (पंजाब) के पायल कस्बे में रहने वाली सलमा की गौशाला में तैंतीस से ज्यादा गायों को आश्रय प्राप्त है. इस गौशाला की नींव सलमा ने अगस्त 2007 में डाली थी। शुरुआत में सलमा एक लावारिस बूढ़ी गाय और फिर एक बैल अपने घर लेकर आईं. बैल का नाम रख दिया ‘नंदी’। कुछ दिन बाद दूसरी ऐसी गाय सड़क से घर ले आईं, उसका नाम ‘गौरी’ रखा. इस तरह एक-एक कर गायों की संख्या बढ़कर 33 हो गई। इस गौशाला की गायों को अलग-अलग नामों से पुकारा जाता है- जगदंबा, पार्वती, मीरा, सरस्वती, राधा, लक्ष्मी, एजाजा, आंसू, जान, गुलबदन, कुमकुम, हनी आदि। इस तरह यह गौशाला साम्प्रदायिक सौहार्द्र की भी मिसाल बन गई है। गायों के साथ गहरा लगाव रखने वाली सलमा ने अपने निकाह की शर्त रखी कि वह उसी व्यक्ति से शादी रचाएंगी, जो गौशाला चलाने में उनकी मदद करेगा। जब कोई कहता है कि मुस्लिम होकर वह गौशाला कैसे चला सकती हैं, तब सलमा का जवाब होता है – पशु-पक्षियों का धर्म-सम्प्रदाय से क्या लेना देना।

गोसेवा को समर्पित जर्मनी की फ्रेडरिक इरिन ब्रुइनिंग

0

कान्हा की नगरी मथुरा में जर्मनी की फ्रेडरिक इरिन ब्रुइनिंग उर्फ सुदेवी दासी अपना घर परिवार सब कुछ छोड़कर मथुरा में लगभग चालीस साल से बीमार गायों की सेवा कर रही हैं.

पद्मश्री से सम्मानित फ्रेडरिक इरिन ब्रूनिंग 19 साल की उम्र में दुनिया भर के तमाम देशों की यात्रा पर निकलीं थीं और 1977 में भारत पहुंची. फिर यहीं की होकर रह गईं. किसी ने उन्हें गाय पालने की सलाह दी तो उन्होंने गाय पाल ली. धीरे-धीरे उन्हें गाय से लगाव हो गया. एक दिन उन्होंने सड़क किनारे एक बीमार गाय को तड़पते हुए देखा. गाय की हालत देखकर उन्होंने उसकी सेवा का निर्णय लिया. इसके बाद उन्होंने गोवर्धन के समीप कोन्हाई गाँव में ज़मीन किराये पर ली और ‘राधा सुरभि’ नाम से गोशाला की शुरुआत की. फ्रेडरिक इरिन ब्रुइनिंग का पूरा जीवन गौसेवा को समर्पित है. लोग उन्हें ‘सुदेवी’ के नाम से पुकारते हैं. 

उनकी गोशाला में करीब दो हज़ार गायें रहती हैं, जिनमें से अधिकांश अपाहिज, नेत्रहीन और गंभीर रूप से बीमार हैं. गायों की देखरेख और सेवा-सुश्रुषा वह अपने कुछ गो सेवकों के साथ करती हैं. गोशाला की अपनी एम्बुलेंस है, जो रोज़ बीमार गायों को लाती है. सुदेवी ने अपनी गोशाला में करीब 80 लोगों को काम दिया हुआ है. गोशाला की आय से उनके परिवार चलते हैं.     

गोमाता के दूध को सुदेवी अपने निजी कार्य में नहीं लेतीं। बछड़े से बचे हुए दूध को अन्य अनाथ बछड़ों को पिलाया जाता है। गोवंश की जिंदगी बचने की संभावना नगण्य प्रतीत होती हैं, तो सुदेवी गोवंश को गंगाजल, राधाकुंड का जल, भगवान का चरणामृत पिलाती हैं। समीप हरे कृष्ण- हरे राम की धुन बजती है। मृत्यु उपरांत गोवंश का विधि विधान से अंतिम संस्कार कर दिया जाता है।

सुदेवी कहती हैं कि प्रत्येक गांव में गोबर खरीदने के सेंटर खोले चाहिए. जिससे आर्थिक स्थिति के कारण लोग गोवंश को दूध बंद होने पर छोड़े नही. इस गोबर की खाद बनाकर किसानों को दिया जाए. इससे न सिर्फ गोवंश का पालन होगा, बल्कि फसल भी स्वास्थ्य वर्धक मिलेगी.

गौ सेवा

0

‘गौ सेवा’ से बढ़कर कोई सेवा नहीं है और गौ सेवा से बढ़कर कोई धर्म नहीं है. वैदिककाल से ही गाय को माता की तरह पूजा जाता रहा है. गाय की सेवा करने से समस्त पुण्य प्राप्त होते हैं. गाय के शरीर में 33 करोड़ देवी देवताओं का वास है, अतः गाय की सेवा-पूजा करने से इन सभी देवी-देवताओं की कृपा स्वतः प्राप्त हो जाती है. बिन दुधारू, बूढ़ी, अपाहिज, असहाय गोवंश की निःस्वार्थ सेवा से कई गुना पुण्य की प्राप्ति होती है.  

गो संरक्षण-पर्यावरण संरक्षण

0

पृथ्वी पर ग्रीन कवर अर्थात हरित पट्टी के निरंतर विनाश को गोवंश के संरक्षण से रोका जा सकता है. गोवंश से प्राप्त गोबर की खाद और गौमूत्र के भूमि पर छिडकाव से पेड़-पौधे और वनस्पतियाँ हरी रहेंगी. किसानों की आमदनी बढ़ेगी, अरबों रुपये के डीजल के आयात पर रोक लगेगी. परिणामस्वरूप देश के लिए राजस्व की बचत होगी और पर्यावरण को स्वच्छ रखने में मदद मिलेगी. 

गाय का गोबर और गोमूत्र हानिकारक रसायनों को अवशोषित करके लाखों लोगों की जान बचाएगा. 

एक गाय से 8 से 10 लीटर गोमूत्र और गोबर प्रतिदिन प्राप्त होता है. जिसमे पूरे देश की ग्रामीण आबादी को बायोगैस और बिजली प्रदान करने की क्षमता है. 

‘गोसंरक्षण पर्यावरण संरक्षण है.’ इसलिए गौरक्षा, गोपालन और गौसंवर्धन अत्यंत आवश्यक है. गाय का दिव्य सार वातावरण को 15-20 मीटर तक शुद्ध और स्वच्छ रखता है. पर्यावरण की शुद्धता के अलावा, यह मन की शांति और पवित्रता को बढ़ावा देता है और बुरे विचारों, बुरे स्पंदनों को रोकता है. गौमाता में व्यक्ति, परिवार, समाज और वैश्विक भाईचारे की भावना के वास्तविक अर्थ को सार्थक करने का वैज्ञानिक गुण है. गाय ऑक्सीजन का भी सर्वोत्तम स्रोत है.  इससे जीवन रक्षा के साथ – साथ प्रदूषण भी नियंत्रण में लाया जा सकता है. गाय के गोबर से सीमेंट, पेंट और ईंट बनाकर भी पर्यावरण नियंत्रण में योगदान किया जा सकता है.

पर्यावरण संरक्षण में गौवंश का योगदान

0

सच्चा सुख-शांति और आरोग्य प्रदान करने वाली गौमाता का पर्यावरण संरक्षण में विशेष महत्व है.   

पर्यावरण संरक्षण का अर्थ है भूमि, जल, वन्य जीवन, जंगलों और हर जीव की सुरक्षा. इस संदर्भ में, भूमि, जल, वन्यजीवों, वनों और प्रत्येक जीवित प्राणी की रक्षा में महत्वपूर्ण योगदान गौमाता का है. इसीलिए गाय को “मातर :सर्वभूतानां गावः सर्व सुखप्रदाः” कहा जाता है.

जलवायु परिवर्तन और पर्यावरण की चुनौतियों निरंतर बढ़ती जा रही हैं. आज पर्यावरणीय उपेक्षा के कारण ही पूरी दुनिया प्राकृतिक आपदाओं का सामना कर रही है. भूकंप, सुनामी, तूफान, सूखा, मौसम-चक्र, हिमखंडों का पिघलना, ओजोन परत में अंतराल, जंगलो में आग जैसी प्राकृतिक आपदाएं आम हो गई हैं. 

गो उत्पाद मधुमेह, हृदय रोग, लकवा, कैंसर, मानसिक स्वास्थ्य संबंधी विभिन्न समस्याओं आदि को कम करने में मददगार है. इससे उत्तम आहार और स्वास्थ्य के लिए दवाओं पर ख़र्च हो रहे लाखों रुपये भी बचेंगे. परिणामस्वरूप रासायनिक दुष्प्रभाव बहुत कम हो जाएंगे, जो पर्यावरण की रक्षा में सहायक सिद्ध होगा.  

गोमाता के स्पर्श मात्र से सकारात्मक ऊर्जा प्राप्त होती है. इसके उत्पाद सर्वश्रेष्ठ और अत्यंत लाभप्रद हैं. गाय के घी से जलाये गए दिए और हवन से एसीटिलिक एसिड, फॉर्मलाडिहाइड और कई ऐसी गैसों का उत्पादन होता हैं जो पर्यावरण को शुद्ध रखने में उपयोगी हैं, ओजोन परत की रक्षा होती हैं और कार्बन डाइऑक्साइड को कम करते हैं।

गोमूत्र में एंटी-बैक्टीरियल, एंटी-वायरल, एंटीकैंसर गुण हैं. गोमूत्र का उपयोग औषधि के रूप में किया जाता है. यह अन्य रसायनों के हानिकारक और खतरनाक प्रभावों को कम करने के साथ-साथ दवाओं के उपयोग को कम करने में मदद करता है. गोमूत्र के छिड़काव से घर के आसपास का वातावरण स्वच्छ रहता है. गोमूत्र जैविक खाद्य पदार्थ के लिए कीटनाशक के रूप में उपयोगी है. इसके अलावा रासायनिक दवाओं के जहरीले प्रभाव से और मिट्टी की ताकत बढ़ाकर लाखों जीवों की जान बचाता है.

गाय के गोबर को जैव-उर्वरक के रूप में उपयोग करने से रासायनिक उर्वरक के घातक प्रभावों से बचा जा सकता है. कारखानों से प्रदूषण कम होगा, करोड़ों जीवन स्वस्थ रह सकेंगे और मिट्टी की नमी पर कोई हानिकारक प्रभाव नहीं पड़ेगा.

गौ काष्ठ से पर्यावरण संरक्षण

0

पेड़ों की अंधाधुंध कटाई से पर्यावरण पर बुरा असर पड़ रहा है. पर्यावरण सुरक्षा के लिए पेड़ों को संरक्षित रखना अत्यंत आवश्यक है. पेड़ काटने से जल संकट, शुद्ध वायु और ऑक्सीजन का संकट दिन प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है. हर साल लाखों पेड़ लकड़ियां पाने के लिए काट दिये जाते हैं. ऐसे में लकड़ी का विकल्प ही पेड़ों की कटाई पर अंकुश लगा सकता है. 

लकड़ी का विकल्प पाने के लिए गोवंश को बचाना होगा, क्योंकि गोवंश के गोबर से लकड़ियाँ बनाई जा सकती हैं. कई राज्यों में गोबर के इस्तेमाल से लकड़ियां बनाने का काम किया जाने लगा है. इसे और अधिक बढ़ावा दिया जाना चाहिए. इससे पर्यावरण के साथ ही गायों का संरक्षण भी किया जा सकेगा और लोगों को रोजगार भी मिलेगा.

गाय के गोबर से हवन सामग्री से लेकर व्यक्ति के अंतिम संस्कार तक में प्रयोग की जाने वाली लकड़ियां बनाई जा सकती हैं. धार्मिक और सामाजिक क्रियाकलापों में गाय के गोबर से बनी लकड़ी का इस्तेमाल आसानी से किया जा सकता है. लकड़ियों के लिए पेड़ों की कटाई रोकने का ये सबसे अच्छा विकल्प है.

गौ काष्ठ बनाने के लिए रोज़गार के अवसर खुलने पर लोग सड़कों पर आवारा घूमती, बिनदुधारू, बूढ़ी गाय को पालेंगे और गाय के गोबर को बेंचकर आर्थिक लाभ प्राप्त करेंगे.  

गौ काष्ठ ऊर्जा का सर्वोत्तम वैकल्पिक साधन है. 

गौ काष्ठ हस्थ चलित और विद्युत मशीन दोनों तरीके से तैयार की जा सकती है. 

गाय के गोबर में सूखा भूसा और घास मिलाकर मशीन से प्राकृतिक लकड़ी तैयार की जाती है. ये ईको-फ्रेंडली ईंधन बेहद सस्ता और प्रदूषण रहित है. ये घरेलू और औद्योगिक दोनों प्रकार की जरूरतों को पूरा करता है.  

गौ काष्ठ बनाने के लिए मशीन में गोबर का मिश्रण डाला जाता है जिसे 4 से 5 फिट लंबे लकड़ी के आकार में ढ़ाला जाता है. इसको 5 से 6 दिन तक सुखाया जाता है और गौ काष्ठ जलाने के लिये तैयार हो जाता है.  की लागत करीब 7/- रुपये प्रति किलो पड़ती है।

पर्यावरण संरक्षण में महत्वपूर्ण गौ काष्ठ में, एक ओर जहां ईंधन के बेहतर विकल्प के रूप में उपयोग की अत्यधिक  संभावनाऐं विद्यमान हैं, वहीं गौ काष्ठ को स्थानीय बाजार में बेचने से कृषक और गौशालाओं को आर्थिक लाभ भी प्राप्त होगा. गो काष्ठ से पर्यावरण और पेड़-पौधे सुरक्षित रहेंगे, धुएं से निजात मिलेगा और प्रदूषण पर नियंत्रण होगा.

गाय के गोबर से पर्यावरण सुरक्षा

0

पृथ्वी पर पर्यावरण सुरक्षा की एक विकट समस्या है. ग्लोबल वॉर्मिंग के गंभीर असर से संपूर्ण विश्व चिंतित है. शुद्ध वायु और ऑक्सीजन का संकट दिन प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है, जो जीवन के लिए बहुत बड़ा ख़तरा है. शुद्ध वायु प्राप्त करने के लिए पेड़ लगाना अत्यंत आवश्यक है। अधिक से अधिक पेड़ लगाने से जल संकट एवं दूषित वायु के दुष्प्रभाव से बचा जा सकता है. 

पर्यावरण की सुरक्षा में गोवंश की सबसे महत्वपूर्ण भूमिका रही है, इसलिए पर्यावरण को बचाने के लिए गौसंरक्षण  आवश्यक है.

पर्यावरण संरक्षण में गौवंश का 

भारतीय कृषि परंपरा में गौवंश का गोबर युगों से खाद के रुप में प्रयुक्त होता आया है. गौवंश से ‘बाय प्रोडक्ट’ के रुप में, बिना किसी खर्च के चौबीस घंटों में मिलने वाला गोबर कृषि भूमि को सर्वश्रेष्ठ पोषण प्रदान करता है. गाय के गोबर से बनी खाद का खेती में इस्तेमाल करने से प्रदूषण रहित और पर्यावरण को कोई हानि पहुँचाये बिना पौष्टिक व शुद्ध अनाज प्राप्त होता है.  

गौवंश की अंधाधूंध कत्ल के कारण गोबर की खाद की बेहद कमी हो गई है. विकल्प के रुप में किसान खेती के लिए रासायनिक खाद का इस्तेमाल करते हैं, जिससे भूमि की उर्वरा शक्ति का ह्रास होता है. इस खाद से भूमि में गहराई तक जा कर उसके रसायन भूगर्भ जल को प्रदूषित करते हैं, खेत में बिखेरने पर वायु प्रदूषित होती है और उसके उपयोग से उत्पन्न अनाज भी प्रदूषित होता है, स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है. 

कारखानों में बनने वाले अत्यंत ज़हरीले कीट नाशक भयंकर प्रदूषण फैलाते हैं. उनके उत्पादन से जुड़े किसानो की सेहत पर भी बुरा असर पड़ता है. जब ये ज़हरीले कीट नाशक खेतों में अनाज सब्जियों और फलों पर छिड़के जाते हैं तब ये उनको प्रदूषित करते हैं और  जहरीले भी बनाते हैं.  छिटकाव क्रिया के दौरान वायू प्रदूषित होती है. 

गोबर का एक महत्वपूर्ण उपयोग ईंधन के रुप में है. गौवंश प्रतिदिन 12 से 15 किलो गोबर देता है. इस गोबर से कंडे बनाये जाते हैं. इन कंडो का उपयोग रसोई पकाने के लिए ईंधन के रुप में किया जाता है. मुफ़्त मिलने वाले इस ईंधन का उत्पादन सर्वथा प्रदूषण मुक्त है, जबकि पेट्रोलियम उत्पादों आधारित ईंधन-मिट्टी का तेल या रसोई-गैस के उत्पादन के साथ जुड़े प्रदूषण के बारे में सभी जानते हैं। गोबर के ईंधन से पैसों की बचत तो होती ही है, साथ ही प्रदूषण से मुक्ति मिलती है और पर्यावरण की भी सुरक्षा होती है।

गोबर का ईंधन के रुप में उपयोग करने से ईंधन के लिए काटे जाने वाले जंगल की रक्षा होती है. एक पशु के गोबर से बनने वाले कंडे, ईंधन के लिये काटे जाने वाले 6 वृक्षों को बचाते हैं. पर्यावरण सुरक्षा में गोवंश के सिर्फ़ गोबर का ही अत्यंत महत्वपूर्ण योगदान है. 

गाय से पर्यावरण संरक्षण

0

गाय का गोबर और गौमूत्र पर्यावरण संरक्षण के लिए बहुत उपयोगी है। वेदों में कहा गया है कि वनों और कृषियोग्य भूमि की रक्षार्थ गायों को चरने के लिए खुला छोड़ा जाना चाहिए। देश में वनक्षेत्र काफी विस्तारित था, जो पर्यावरण और वर्षा को सुरक्षित और नियमित बनाए रखता था। साथ ही कृषिभूमि भी काफी उपजाऊ हुआ करती थी। दुर्भाग्यवश अंग्रेजों की नीतियों के कारण गायों का वनों में चरने जाना प्रतिबंधित कर दिया गया और गौमांस का व्यापार बढ़ाने के लिए कत्लखानों को प्रोत्साहन दिया जाने लगा। परिणाम स्वरुप आज देश का वनक्षेत्र कम होता जा रहा है और कृषि भी बर्बाद हो रही है। वैज्ञानिक भी स्वीकार करते हैं कि वनों के संरक्षण में गायों का महत्वपूर्ण योगदान है। इस बात को प्रमाणित करने में एलन सेवरी का नाम उल्लेखनीय है।
गायों के वन में विचरने से गोचर और वन क्षेत्र हरे भरे रहते हैं, जिससे पर्यावरण का संरक्षण होता है। गाय का गोबर और गोमूत्र गाय के पैरों से मिट्टी में जब अच्छी तरह से मिल जाते हैं, तब ऐसी मिट्टी वर्षा के जल को समेट कर रखती है, बह कर जाने नहीं देती। जिस भूमि में गाय विचरण करती हों वह भूमि अपनी आर्द्रता बनाए रखती है और हरी भरी रहती है। ऐसे वन क्षेत्र मरुस्थल नहीं बनते।
इस प्रकार जितनी अधिक गाय भूमि पर घूम-घूम कर चरते हुए गोबर छोड़ेंगी, उतनी ही भूमि की वर्षा के जल को रोकने की क्षमता बढ़ती है। इसके साथ ही भूमि में कार्बन डाइऑक्साइड गैस को रोकने की क्षमता बढ़ती है जिसके परिणामस्वरूप ओजोन आच्छादन सुरक्षित होता है। 

वैज्ञानिकों का मानना है कि इस प्रकार गौओं की संख्या बढ़ा कर गोचरों में छोड़ने के साथ-साथ अन्य गैर पारम्परिक ऊर्जा के सौर ऊर्जा जैसे स्रोतों के उपयोग से विश्व में पर्यावरण की पूर्ण रूप से सुरक्षा सम्भव हो सकेगी। 

ऋग्वेद में बंजर भूमि को गायों द्वारा कृषि योग्य बनाने की बात कही गयी है।   

वनों में गायों के चरने से स्वास्थ्य लाभ भी होता है। 

गाय के बारे में कथन

0
  • वेदों में कहा गया है-‘माता रूद्राणां दुहिता वसूनां स्वसादित्यनाममृत्स्य नाभि:, प्रश्नु वोचं चिकितुषे जनायमा गामनागादितिं वधिष्ट।‘ अर्थात् गाय रुद्रों की माता, वसुओं की पुत्री, आदित्यों की बहन और धृतरुप अमृत का खजाना है. गाय परोपकारी एवं वध न करने योग्य है.
  • कुरान शरीफ के अनुसार – ‘अकर्मुल बकर फाइनाहा सैयदूल बहाइसाँ’ अर्थात- गाय की इज्जत करो क्योंकि वह चौपायों का सरदार है. गाय का दूध, घी और मक्खन (शिफा) अमृत है. गोस्त बीमारियों का कारण ह.| (कुरान शरीफ़ पारा 14 रुकवा 7-15)
  • ईसाई धर्म के अनुसार – ईसा मसीह ने कहा है – ‘तू किसी को मत मार. तू मेरे समीप पवित्र मनुष्य बनकर रह. एक बैल या गाय को मारना एक मनुष्य के क़त्ल के समान है.’ (ईसाई हयाद 66-3)
  • सिक्ख धर्म के अनुसार – ‘यही देव आज्ञा तुर्क, गाहे खपाऊँ| गउ घात का दोष जग सिउ मिटाऊँ||’ यही गुरु आज्ञा है कि गाय की सेवा में जीवन बिताऊँ और गोवध के दोष को जग से मिटाऊँ. 
  • आर्य समाज के अनुसार – महर्षि दयानद सरस्वती ने कहा है ‘गाय अपने पूरे जीवन काल में 20 हज़ार लोगों को अमृत तुल्य दूध से तृप्ति प्रदान कर सकती है.’
  • बौद्ध धर्म के अनुसार – जैसे माता-पिता, भाई कुटुंब के परिवार के लोग हैं, वैसे ही गायें भी हमारी परम मित्र हैं, परम हितकारिणी हैं, जिसके गव्य से दवा बनती है.
  • जैन आगमों में कामधेनु को स्वर्ग की गाय कहा गया है और प्राणिमात्र को अवध्या माना है. भगवान महावीर के अनुसार गौ रक्षा बिना मानव रक्षा संभव नहीं. 
  • गोस्वामी तुलसीदासजी रामचरितमानस में लिखते हैं- ‘विप्र धेनु सुर संत हित लीन्ह मनुज अवतार, निज इच्छा निर्मित तनु माया गुन गोपार।’
  • महात्मा गाँधी ने भी कहा है – ‘गोवंश की रक्षा ईश्वर की सारी मूक सृष्टि की रक्षा करना है. भारत की सुख- समृद्धि गाय के साथ जुड़ी हुई है. गाय प्रसन्नता और उन्नति की जननी है, 
  • पं. मदनमोहन मालवीय के मतानुसार- ‘गौ वंश की रक्षा में देश की रक्षा समायी हुई है. यदि हम गायों की रक्षा करेंगे तो गाएं हमारी रक्षा करेंगी। उनकी अंतिम इच्छा थी कि भारतीय संविधान में सबसे पहली धारा सम्पूर्ण गौवंश हत्या निषेध की बने।
  • बाल गंगाधर तिलक ने कहा है. ‘चाहे मुझे मार डालो, पर गाय पर हाथ न उठाओ’. 
  • प्रसिद्ध मुस्लिम संतकवि रसखान कहते हैं – ‘जो पसु हौं तो कहा बस मेरो, चरौं नित नंद की धेनु मँझारन॥‘
  • महर्षि अरविंद ने कहा ‘गौ धर्म, अर्थ, काम और मोक्ष की धात्री होने के कारण कामधेनु है. इसका अनिष्ट चिंतन ही पराभव का कारण है.