Homeसमाचारगौ माता को राष्ट्रमाता का दर्ज़ा दिलाने के लिए विशेषांक की तैयारी...

गौ माता को राष्ट्रमाता का दर्ज़ा दिलाने के लिए विशेषांक की तैयारी ज़ोरों पर

मुंबई। उमा कल्याण ट्रस्ट द्वारा गौ माता को राष्ट्रमाता का दर्ज़ा दिलाने के लिए विशेषांक निकालने की तैयारी ज़ोर शोर से की जा रही है।

राष्ट्रमाता विशेषांक के लिए समाज के प्रतिष्ठित और गौ सेवा तथा गौ रक्षा में अपना योगदान देने वालों से संपर्क किया जा रहा है।

विशेषांक के लिए विचार संकलन का शुभारंभ पश्चिमाम्नाय द्वारकाशारदापीठाधीश्वर जगतगुरु शंकराचार्य स्वामी श्री सदानंद सरस्वती जी के आशीर्वाद से हुआ। 

राष्ट्रमाता विशेषांक के लिए अपने विचार प्रकट करते हुए उन्होंने कहा कि गौ माता राष्ट्रमाता हो, इसके लिए प्रयास हो रहे हैं।

वास्तव में हमारी भारतीय संस्कृति गौ माता पर ही आधारित है। हमारा मूल अधिष्ठान, हिंदू होने का लक्षण गौ की पूजा है। यह कहा गया है कि गाय की सेवा करने वाला ही हिंदू होता है।

हम लोग यह स्वीकार करते हैं कि गौ माता में सारे देवी – देवता विद्यमान हैं। इसलिए अकेले गौ माता की पूजा कर लेने से समस्त 33 कोटि देवी – देवताओं की पूजा अपने आप हो जाती है। इस धरती का संचालन भी गौ माता की कृपा से ही हो रहा है।

स्वामी सदानंद जी ने वृंदावन-मथुरा में उमा कल्याण ट्रस्ट द्वारा किए जा रहे  कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि गौ माता को किसानों तक भेजना और किसानों के ह्रदय में गौ सेवा की निष्ठा जागृत करना अति उत्तम कार्य है। इसके लिए सभी को हम भगवान द्वारकाधीश का आशीर्वाद प्रदान करते हैं।

उन्होंने कहा कि मनुष्य होना ही अत्यंत दुर्लभ है और मनुष्य होकर गौ माता की सेवा की भावना मन में पैदा हो जाना यह मनुष्य के लिए बहुत बड़े सौभाग्य का यह अवसर है।

Untitled 1

प्राप्त जानकारी के अनुसार सुप्रसिद्ध समाज सेवी और परमार्थ सेवा समिति के अध्यक्ष श्री लक्ष्मीनारायण बियानी, भजन सम्राट पद्मश्री अनूप जलोटा, सुप्रसिद्ध समाज सेवी और हिंदुस्तान चेंबर ऑफ कॉमर्स के श्री गोविंद सराफ, ग्लोबल विकास ट्रस्ट के मयंक गांधी आदि का परिचय तथा गौ माता विशेषांक के लिए उनके विचार प्राप्त किए जा चुके हैं।

महाकुंभ के दौरान अनेक संत-मनीषियों व गणमान्य जनों के विचार भी प्राप्त हुए हैं। इसके अतिरिक्त अन्य लोगों से संपर्क का प्रयास किया जा रहा है। आशा की जाती है कि शीघ्र ही एक वृहद् ग्रंथ के रूप में ‘राष्ट्रमाता विशेषांक’ आपके हाथ में होगा।   

Facebook – Kamdhenu Bharat कामधेनु भारत

YouTube – Gau Dham Vrindavan गौ धाम वृंदावन

विशेष

लोकप्रिय