Homeसमाचारपरम पूज्य स्वामी श्री गोविन्ददेव गिरिजी महाराज द्वारा ‘गौ ग्राम संदेश’ के...

परम पूज्य स्वामी श्री गोविन्ददेव गिरिजी महाराज द्वारा ‘गौ ग्राम संदेश’ के ‘गौ-धर्म-कथा’ विशेषांक का विमोचन

परम पूज्य स्वामी श्री गोविन्ददेव गिरिजी महाराज ने मुंबई में  एकल श्रीहरि वनवासी विकास ट्रस्ट द्वारा संचालित गौ ग्राम योजना की पत्रिका ‘गौ ग्राम संदेश’ के ‘गौ-धर्म-कथा’ विशेषांक का विमोचन किया।

परम पूज्य स्वामी श्री गोविन्ददेव गिरिजी महाराज के सान्निध्य में एकल श्रीहरि वनवासी विकास ट्रस्ट द्वारा विष्णु पार्क, बांगुर नगर, गोरेगांव पश्चिम, मुंबई में ‘श्रीमहाभारत कथा’ का आयोजन किया गया। इसी अवसर पर पत्रिका का विमोचन किया गया।  

cover 01

इस अवसर पर पूज्य श्री वीरेंद्र याज्ञिक, एकल श्रीहरि वनवासी विकास ट्रस्ट के संरक्षक श्री सत्यनारायण काबरा, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्रीमती मीना अग्रवाल, राष्ट्रीय महामंत्री श्री अनिल मानसिंहका, मुंबई अध्यक्ष श्री विजय केडिया, महामंत्री गोविन्द सराफ, गौ ग्राम योजना के अध्यक्ष और गौ ग्राम संदेश के संपादक श्रीयुत श्रीनारायण अग्रवाल, प्रबंध संपादक श्री राजीव नौटियाल, कार्यकारी संपादक श्री अशोक हमराही तथा एकल श्रीहरि वनवासी विकास ट्रस्ट के अन्य सदस्यों सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित थे।      

    

विशेष

लोकप्रिय